Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

परिजनों ने थाने में कराया मामला दर्ज

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के नदवेलवा गांव में मंगलवार की देर शाम रामनरेश यादव 40 वर्ष का शव मकई के खेत से संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ। इसे लेकर परिजनों ने ह्त्या की आशंका जताते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रामनरेश यादव घर से अपराह्न 3 बजे निकले थे। शाम होने बाद वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उसका शव मकई के खेत से मिला। परिजनों ने इसकी सूचना थाना को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शुभम कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के पेट पर जलने का निशान देखा गया। वहीं कान से खून निकलता दिखाई पड़ा। मृतक के शर्ट ऊपरी हिस्सा का कुछ भाग फटा हुआ पाया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मृतक के बड़े भाई गंगेश्वर यादव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ था। उन्हीं लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी बिंदु देवी ने गांव के लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस संबंध में थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी ने आवेदन दिया है। आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर समाज सेवी बली यादव, सुरेंद्र पासवान, बृंद बिहारी यादव, दरोगी यादव समेत अनेक लोग उपस्थित थे।