Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में अपराधियों ने गैस दुकानदार मारी गोली, रिम्स में चल रहा इलाज

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गैस दुकानदार प्रीतम सिंह को गोली मार दी। इसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल प्रीतम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रीतम की एदलहातू में गैस चूल्हे की दुकान है।

जानकारी के अनुसार प्रीतम वार्ड नंबर 3 के पार्षद बसंती लकड़ा के घर के पास से पैदल जा रहा था, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने प्रीतम को पीछे से गोली मार दी। गोली मारने के बाद दोनों अपराधी भाग निकले। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हालांकि इससे पहले प्रीतम ने गोली लगने के बावजूद अपने दोस्त राकेश को फोन कर जानकारी दी थी कि किसी ने गोली मार दी है। आनन-फानन में प्रीतम के सभी दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे रिम्स में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।