Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में बिजली गिरने से पशुओं को चारा खिला रहे एक महिला समेत दो की मौत

पलामू : सोमवार को हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र की सलैया पंचायत अंतर्गत रबदी-भौराहा गांव के बाहर बांध नामक स्थान पर आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में भौराहा गांव निवासी 56 वर्षीय बलराम यादव और रबदी गांव निवासी शिव यादव की पत्नी मानमती देवी शामिल है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों के अनुसार दोनों खेत में अपने पशुओं को चारा खिला रहे थे। इस दौरान बारिश के साथ बिजली गिरी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मुखिया ने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।

बिजली गिरने से मौत की सूचना मिलने पर मुखिया पति सनोज गुप्ता, राजद प्रदेश महासचिव कमलेश कुमार यादव, रामनंदन यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुखिया कमला देवी ने मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौसम विभाग के मुताबिक 31 जुलाई तक झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।