Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम संगठनों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रांची : रांची में हुई हिंसा में मारे गए युवकों के परिवारों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई मुस्लिम संगठनों ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। बैठक में जमीयत उलेमा, अंजुमन इस्लामिया, इमरत-ए-शरिया और एदार-ए-शरिया के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि 10 जून को रांची में हुई हिंसा में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा कि वे रांची समेत पूरे राज्य में शांति, सद्भाव, आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने के लिए हर कदम पर सरकार के साथ खड़े हैं।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राजधानी रांची में 10 जून को हुई हिंसा और उससे जुड़े तथ्यों से अवगत कराया। सबने कहा, यहां हर वर्ग और तबके के लोग हमेशा आपसी प्यार और भाईचारे के साथ रहे हैं और किसी को भी इसमें खलल नहीं डालने दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि जो लोग रांची में हुई हिंसा में दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और मारे गए लोगों के परिवारों के साथ न्याय किया जाए।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें