Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार प्रमुख व उप प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा

लातेहार : सदर प्रखंड के प्रमुख व उप प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने कब्जा जमा लिया है। प्रमुख पद पर परशुराम लोहरा जबकि उप प्रमुख का पद पर राजकुमार निर्वाचित हुए।

सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव पर्यवेक्षक अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, बीडीओ मेघनाथ उरांव की उपस्थिति में मतदान कराया गया। जिसमें कुल 23 पंचायत समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया।

प्रमुख पद के लिए हुए मतदान में परसही पंचायत के परशुराम लोहरा को 14 वोट मिले जबकि आरागुंडी पंचायत की उम्मीदवार सीता देवी को 9 वोट मिले।

वहीं उपप्रमुख पद के लिए हुए मतदान में तरवाडीह पंचायत के राजकुमार को 15 वोट मिले जबकि धनकारा पंचायत के उषा देवी को 8 मत मिले।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने नव निर्वाचित प्रमुख व उप प्रमुख को प्रमाण पत्र दिया।