Breaking :
||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरबालूमाथलातेहार

अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या

लातेहार : जिले में एक महिला की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के बरियातू टीओपी क्षेत्र की शिबला पंचायत के झिरमतकोमा गांव की है। आरोप है कि गांव निवासी विकास यादव ने सोमवार को अपनी पत्नी नेहा देवी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी है।

महिला के परिजनों का आरोप है कि दामाद का अपने बड़े भाई की पत्नी से अवैध संबंध थे। विरोध करने पर आरोपित ने घटना को अंजाम दिया। विवाहिता की तीन माह की एक बेटी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

जानकारी के मुताबिक सोमवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान पति ने पत्नी को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बताया कि इस मारपीट में नेहा के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। इसके बाद आरोपी पति उसे इलाज के लिए साथ लेकर इधर-घूमता रहा। देर रात महिला की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें :- मातम में बदली शादी की खुशी, भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत

नेहा के चाचा केदार यादव ने बताया कि तीन दिन पहले भी आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की थी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के परिजनों ने कई बार पति-पत्नी के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की तीन माह की बच्ची को बरामद किया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

घटना को लेकर बरियातू टीओपी प्रभारी कुंदन कुमार ने ग्रामीणों से पूछताछ की. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपी विकास समेत घर के सभी सदस्य फरार हो गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि नेहा का विवाद साल 2021 में हुआ था। नेहा चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के नवादा गांव की रहने वाली थी। गांव वालों के अनुसार नेहा बहुत ही सरल और बुद्धिमान महिला थी।