Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

Good News : झारखण्ड के सरकारी कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी बढ़ा

jharkhand DA News

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। सातवां वेतन पाने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी से 34 फीसदी कर दिया गया है। अभी उन्हें 31 फीसदी डीए मिलता है। इसे बढ़ाकर 34 फीसदी करने पर सहमति बनी है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जनवरी, 2022 की तारीख से मिलेगा।

आपको बता दें कि डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को पहले ही मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी थी। राज्य में पंचायत चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसी परिस्थिति में बढ़े हुए डीए का लाभ देने से पहले राज्य चुनाव आयोग की सहमति ली गई। जिसके बाद शुक्रवार को वित्त विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव जारी किया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

jharkhand DA News