Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
झारखंड

TSPC के जोनल कमांडर ने किया खुलासा, बालूमाथ के कोयला कारोबारी के हत्या की थी योजना

TSPC zonal commander

रांची : टीएसपीसी का जोनल कमांडर भीखन गंझू रांची के कोकर के ढेलटोली में उग्रवादियों के लिए बसेरा बना रहा था। इस संबंध में उन्होंने राहुल मुंडा के नाम करीब डेढ़ करोड़ रुपए की वसूली कर 16 कट्टे जमीन खरीदी थी। वहीं रांची निवासी बालूमाथ के एक कोयला कारोबारी के हत्या की भी योजना थी। पुलिस की जांच में इसका खुलासा हो गया है।

राहुल के नाम पर उसने जमीन इसलिए खरीदी थी कि पकड़े जाने के बाद भी जहां पुलिस को उस संपत्ति नजर न जाए, शहरी इलाके में ठिकाना बनाने के पीछे उसका मकसद उग्रवादी घटनाओं को अंजाम देकर अपने साथियों के साथ यहां शरण लेना था। भीखन स्वयं उसी भूमि पर एक छोटा सा घर बनाकर रह रहा था। वहीं से उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।

पुलिस जांच में यह भी साफ हो गया है कि जोनल कमांडर अपने साथियों के साथ रांची निवासी बालूमाथ के एक कोयला कारोबारी की हत्या करने वाला था। हत्या रांची में प्रस्तावित होली मिलन समारोह के दौरान की जानी थी। भीखन ने उससे लेवी की मांग की, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया था। इससे नाराज भीखन ने संगठन की ओर से उग्रवादी रोशन उरांव उर्फ ​​दशरथ उरांव को एके 47 दे दी, लेकिन उससे पहले भीखन को गिरफ्तार कर लिया गया।

झारखंड के अलग-अलग जिलों में भीखन के पास करीब 60 एकड़ जमीन है। वह हर महीने औसतन 20 से 40 लाख रुपये वसूल करता था। ताज मियां, जानकी महतो, श्रवण और बबलू मुंडा इस संग्रह में भीखन की मदद करते थे। चतरा और रांची में भीखन पर हत्या और लेवी वसूली के 26 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

TSPC zonal commander