Breaking :
||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा
Friday, May 3, 2024
चंदवालातेहार

चंदवा: संकुल साधन सेवी ने बीईईओ पर लगाया मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना का आरोप, शिक्षा सचिव से की शिकायत

लातेहार : चंदवा प्रखंड के बारी संकुल साधन सेवी सुनील कुमार मेहता ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चंदवा जवाहर प्रसाद पर मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

इस संबंध में संकुल साधन सेवी ने शिक्षा सचिव को लिखित आवेदन देते हुए कहा है कि संकुल साधन सेवी के रूप में 2005 से कार्य कर रहा हूं। शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा द्वारा निर्देशित सभी कार्यों का निष्पादन समय बद्ध रूप से करता रहता हूं। जिसका ई विद्या वाहिनी में उपलब्ध कराया गया डाटा प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चंदवा जवाहर प्रसाद द्वारा बार-बार मेरा मानदेय बंद कर आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इन्होंने बीईओ पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा अपमानजनक शब्दों का भी प्रयोग किया जाता है।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: बालूमाथ के जाने माने व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिक्षा सचिव को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी लातेहार निर्मला कुमारी बरेलिया को भी दी गई। परंतु किसी तरह का समाधान नहीं हो पाया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विभिन्न विद्यालयों में उपलब्ध कराई गई ग्रांट की राशि को बिना बाउचर लिये पेमेंट करने एवं बीस परसेंट राशि की वसूली के लिए मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा था। इससे इनकार करने के बाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी काफी खफा रहने लगे। कई अनर्गल आरोप लगाकर मानदेय का भुगतान स्थगित किया गया है। आवेदन में समस्याओं का निदान करने एवं चंदवा बीईओ पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें :- चंदवा: दो बाइकों की भीषण टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर, रिम्स रेफर

लगाए गए आरोप निराधार : बीईईओ

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ चंदवा प्रखंड में 2 दिन बैठक आयोजित किया गया था। दोनों दिन वे अनुपस्थित थे। इसके बाद विद्यालय जाकर जब जांच किया गया तो पता चला कि बिना सूचना के वे एक सप्ताह से गायब है। हमने उनका उपस्थिति काट दिया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।

स्पष्टीकरण की कॉपी लगाकर अग्रतर कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजा जा चुका है। इसके अलावा वे अपने साथियों के साथ हम पर दबाव बनाने का भरपूर प्रयास किया गया लेकिन उनके दबाव में नहीं आए तो अपने बचाव के लिए गलत आरोप लगा रहे हैं। हम पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार है। कार्रवाई से बचने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। मेरे कार्यकाल में चोरी और सीनाजोरी नहीं चलेगी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

चंदवा संकुल साधन सेवी