Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
चंदवालातेहार

चंदवा: दो बाइकों की भीषण टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर, रिम्स रेफर

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के मल्हान-मैक्लुस्कीगंज में शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की भीषण टक्कर में तीन लोग घायल हो गये। एक घायल को गंभीर हालत में इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर भीम गंझु पिता नागेश्वर गंझु एवं जयमंगल गंझु पिता सद्गुरु गंझु दोनों चंदवा से केकराही गांव की ओर जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: बालूमाथ के जाने माने व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

वहीं सलमान अंसारी पिता इस्लाम अंसारी अपनी बाइक के सहारे साइड का काम देख कर वापस आ रहे थे। इसी क्रम में गुरितांड गांव के समीप दोनों बाइक के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

सलमान के सिर में गंभीर चोट आई है। सूचना के बाद घायलों को ग्रामीणों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया। इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सलमान को रिम्स रेफर कर दिया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

चंदवा बाइकों की भीषण टक्कर