Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ के जाने माने व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ के जाने माने व्यवसायी सह युवा समाजसेवी 42 वर्षीय ओम प्रकाश गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना मिलते ही उनके करीबी रिश्तेदारों की भीड़ उनके आवास पर जमा हो गई।

बताया जाता है कि सुबह ओम प्रकाश गुप्ता और उनके बेटे नीरज गुप्ता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उन्होंने अपने होटल में ही एल्वेस्टर के एंगल में गमछा लगाकर खुदकुशी कर ली।

इसे भी पढ़ें :- रांची से बालूमाथ कन्या मध्य विद्यालय पहुंची भाजपा की टीम, छात्रों से मारपीट के मामले की जांच

ओम प्रकाश गुप्ता वैष्णवी चाइनीज फूड एंड नर्सरी और ऑयल मिल के मालिक थे। वह अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। ओम प्रकाश गुप्ता दुर्गा पूजा समिति और हिंद भारती स्वैच्छिक संगठन के सक्रिय सदस्य थे।

उनके निधन पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रवि सिंह, पूर्व विधायक बलजीत राम, मो इमरान, गुड्डू कुमार, विनय कुमार, केदार यादव, अमर कुमार, मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद जुगनू, मोहम्मद तौफीक, हिमांशु कुमार, अरविंद यादव, सानू कुमार, मो वसीम समेत कई लोगों ने शोक प्रकट किया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें