Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडल

पलामू: अश्लील वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर दो भाइयों ने नाबालिग लड़की का किया यौन शोषण, एक गिरफ्तार, एक फरार

पलामू अश्लील वीडियो वायरल

पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसाई मोहल्ला के दो भाइयों पर नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लड़की के पिता ने कैस कुरैशी के बेटे सैफ कुरैशी और पैश कुरैशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद सैफ को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। जबकि दूसरा भाई पैश फरार है।

लड़की के पिता का कहना है कि पिछले एक साल से दोनों भाई उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ गलत काम कर रहे थे। उसने बताया कि ट्यूशन जाने के दौरान वह छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता था।

जनवरी में सैफ लड़की को लेकर फरार हो गया था। काफी दबाव के बाद वापसी की। मंगलवार की शाम एक बार फिर दोनों भाई बच्ची को लेकर फरार हो गए।

काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो परिजन थाने पहुंचे। पुलिस जब सैफ के घर पहुंची तो पता चला कि बच्ची को हमीदगंज में सूर्य मंदिर के पास रखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया है।

लड़की के पिता का कहना है कि आरोपियों ने उसकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो बनाए हैं। जिसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

पलामू अश्लील वीडियो वायरल