Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
झारखंड

प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला

रांची : राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया है, इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

13 अधिकारियों को पदस्थापन की प्रतीक्षा थी जिनकी पोस्टिंग की गई है। दशरथ चंद्र दास को संयुक्त सचिव राजस्व निबंधन भूमि सुधार विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया।

अभय कुमार को संयुक्त सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, संजय सिंह को निदेशक संस्कृति सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, जय किशोर प्रसाद को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग, सुनील कुमार सिंह को संयुक्त सचिव उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, अरुण कुमार सिंह को संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग, पवन कुमार मंडल को अपर समाहर्ता चतरा, विकास तिर्की को अवर सचिव स्कूली शिक्षा में साक्षरता विभाग, प्रभाष चंद्र दास की ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है.

अभय कुमार संयुक्त सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, संजय सिंह निदेशक, संस्कृति सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, जय किशोर प्रसाद संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग, सुनील कुमार सिंह संयुक्त सचिव आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग, अरुण कुमार सिंह संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग। पवन कुमार मंडल अपर समाहर्ता चतरा, विकास तिर्की को अवर सचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, प्रभास चंद्र दास को ग्रामीण विकास विभाग दिया गया है।

जागो महतो की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है। सुनीता कुमारी चौरसिया को उप सचिव वन विभाग लगाया गया है।

स्कूली शिक्षा के संयुक्त सचिव संदीप कुमार का तबादला साक्षरता विभाग में कर राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। संयुक्त सचिव पर्यटन विभाग राजीव रंजन राय का तबादला संयुक्त सचिव वन विभाग के पद पर किया गया है। जिला भूमि अधिग्रहण अधिकारी पलामू मेनका का तबादला निदेशक योजना पुनर्वास बोकारो के पद पर किया गया है।

उप नगर आयुक्त धनबाद नगर निगम राजेश कुमार सिंह की सेवा अगले आदेश तक परिवहन विभाग रांची को दी गई है।

बीडीओ पालकोट विजय नाथ मिश्रा को कार्यपालक दंडाधिकारी खूंटी के पद पर तबादला किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *