Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
चंदवालातेहार

चंदवा: किसान के खलिहान में लगी आग, तीन मवेशियों की जलकर मौत, चार घायल, लाखों का नुकसान

लातेहार : चंदवा प्रखंड के चेतर पंचायत अंतर्गत नवाड़ी गांव निवासी बंधन गंझू पिता हरिपाल गंझू के खलिहान में सोमवार दोपहर आग लग गई। इस घटना में किसान के तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई।

किसान बंधन ने बताया कि सोमवार सुबह परिवार के सभी सदस्य महुआ चुनने गए थे। वहां से लौटने के बाद सभी लोग खाना खाकर घर में ही सो गए। इसी क्रम में घर के पीछे स्थित खलिहान में आग लग गई। इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई जब आग घर में पहुंची। परिजन आनन-फानन में बाहर भागे। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो आग पर काबू पाया जा सका।

इस घटना में बंधन गंझू के दो बछिया और एक सुअर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक बैल और एक गाय जलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं धीरज गंझू के दो बैल भी जलकर घायल हो गए हैं। खलिहान में रखा करीब 4 क्विंटल अरहर जलकर नष्ट हो गया है। घटना के बाद से किसान परेशान है, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। किसान ने अंचल कार्यालय से मदद की गुहार लगाई है।

इधर, सोमवार दोपहर हुटाप पंचायत अंतर्गत सुकेंद्र उरांव के घर में आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग में करीब दो कमरों का सामान जल कर राख हो गया। दोनों जगहों पर आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *