Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
खेल

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी की जगह अब ये खिलाडी होगा CSK का कप्तान

एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने यह फैसला आईपीएल 2022 के शुरू होने से दो दिन पहले लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपी है। इसके साथ ही चेन्नई फ्रेंचाइजी के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी। धोनी 2008 में पहले सीज़न से लेकर 2021 सीज़न तक लगातार सीएसके के कप्तान थे। दो साल के मध्य में, जब सीएसके को निलंबित कर दिया गया था, धोनी ने एक सीज़न में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कप्तानी की थी। इस तरह वह आईपीएल के अब तक के 14 में से 13 सीजन में कप्तान रहे हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को रवींद्र जडेजा के रूप में तीसरा कप्तान मिलने जा रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एमएस धोनी के अलावा सिर्फ सुरेश रैना ने की है। रैना ने छह मैचों में सीएसके की कमान संभाली। इसके तहत आईपीएल और चैंपियंस लीग में कप्तान बने। धोनी चैंपियंस लीग में भी उनकी कप्तानी में खेले। सुरेश रैना की कप्तानी में सीएसके ने छह मैच खेले और दो जीते और तीन हारे। एक टाई थी। रैना पहली बार 2010 में इस टीम के कप्तान बने थे। 2019 में भी उन्होंने जिम्मेदारी संभाली थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *