Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
बरवाडीहलातेहार

बरवाडीह से 20 श्रद्धालुओं का जत्था माता वैष्णो देवी दरबार के लिए रवाना

बरवाडीह जत्था वैष्णो देवी

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत के सरइडीह औऱ पोखरीकला पंचायत से सोमवार को 20 श्रद्धालुओं का जत्था माता वैष्णो देवी दरबार के लिए टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस से रवाना हुआ।

रवाना होने के पूर्व जत्थे में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात सरईडीह शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। जिसके बाद जत्थे में शामिल हीरालाल प्रसाद ,अन्ति देवी , सरजू साव , प्रमिला देवी , सुरेश प्रसाद , दिलीप प्रसाद , सुनैना देवी , रमेश सोनी , प्रेम सागर सिंह , लवकुश सोनी , निर्मला देवी , मुनिब सोनी उषा देवी , अखिलेश्वर प्रसाद ,गोरी देवी , प्रभा देवी , दशरथ प्रसाद , समेत अन्य लोगों को प्रखंड की महिला समाजसेवी और अपना अधिकार अपना सम्मान मंच के सचिव संतोषी शेखर, मंदिर समिति के अध्यक्ष जोखन प्रसाद , ग्राम प्रधान रामनाथ साव ,नमो एप लोकसभा सयोंजक दिलीप सिंह यादव मंदिर पुजारी श्याम नाथ पाठक समेत अन्य प्रबुद्ध लोगों के द्वारा सभी माता वैष्णो देवी के तीर्थ पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित करते हुए विदा किया गया।

इस दौरान सन्तोषी शेखर ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के केचकी औऱ पोखरीकला पंचायत सम्मानित ग्रामीणों का धर्म और धर्म के केंद्र के रूप में प्रचार भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के प्रति लोगों की सच्ची श्रद्धा और भावना अपने आप में अनुकरणीय है। जिससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। क्यो की हम सभी को अपने धर्म और धर्म की रक्षा करने के लिए आगे आने के साथ-साथ अपनी आने वाली पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए जो काम यहां के लोगों के द्वारा लगातार किया जा रहा है।

बरवाडीह जत्था वैष्णो देवी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *