Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Friday, May 3, 2024
चंदवालातेहार

चंदवा: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, पहचान कराने में जुटी पुलिस

लातेहार : टोरी-रांची-लोहरदगा रेलखंड अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र के बोदा हॉल्ट के पोल संख्या 522/16 के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलने बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में चंदवा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई है और उसकी पहचान कराने का हर संभव प्रयास कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक महिला को दो-तीन पूर्व लुकुइया मोड़ के आसपास देखा गया था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी. कुछ पूछने पर वह स्थानीय कुड़ुख भाषा में ही बोली, जिससे लोग उसकी बातों को समझ नहीं पा रहे थे।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि बोदा हाल्ट के पोल संख्या 522/16 के पास अज्ञात महिला के शव होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद शव को थाने लाया गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आम जनता को महिला की पहचान करने में पुलिस प्रशासन की मदद करे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *