Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
गारूलातेहार

पीसीसी निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला उजागर, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने की जांच की मांग

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार ज़िले के गारू प्रखंड कार्यालय परिसर में अनियमितता का मामला उजागर हुआ है। मुख्य सड़क से कार्यालय के गेट तक पीसीसी पथ का निर्माण कार्य कराया गया है। उक्त कार्य बगैर योजना बोर्ड लगाये आनन फानन में रविवार को कराया गया है।

योजना की प्राकलित राशि और लाभुक समिति का जानकारी नहीं मिल पा रहा है। नियमों के ताख पर रखकर काम होते देख किसी जागरूक व्यक्ति ने काम होने के दौरान वीडियो बनाया है। जिसके बाद इस मामले का खुलासा हो सकता है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि जन सेवक श्याम सुन्दर पाण्डेय, सहायक अभियंता सुधीर कुमार रवि और कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार मौजूद है। उक्त सभी कर्मचारी मजदूरों को काम के लिए कई तरह के निर्देश दे रहे है। लेकिन नियमों को ताख पर रखकर बगैर सॉलिंग किए मटेरियल बिछाया जा रहा था और सभी कर्मचारी गवाह के तौर खड़े नजर आ रहे है।

बहरहाल अनियमितता का मामला यही तक खत्म नही होता है। बल्कि किस मद से कार्य किया जा रहा है इसका बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। हालांकि प्रखंड कार्यालय परिसर में अनियमितता अधिकारीयों की कमीशन खोरी का जीता जगता उदाहरण है। प्राप्त विडिओ के माध्यम से प्रतीत होता है कि सहायक अभियंता की निगरानी में कार्य हो रहा है।

यदि अधिकारी अपनी नाक के नीचे ही नियमानुसार कार्य नहीं करा सकते तो सपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में विकास की कल्पना आप खुद कर सकते हैं।

इधर गारू प्रखंड के जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मंटू मिया ने भी इस मामले को लेकर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा मामले की जानकारी मिली है। प्रखंड कार्यालय परिसर में अनियमितता का जो मामला सामने आया है, वह काफी चिंता का विषय है। अगर प्रखंड कार्यालय का ये हाल है तो बाकी अन्य जगह पर संचालित विकास कार्यो की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा मैं लातेहार डीसी अबु इमरान, गारू प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रताप टोप्पो एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग करता हूं कि इस मामले की तत्काल जांच करते हुए दोषी पदाधिकारियों पर कार्यवाइ करें।

वही बीस सूत्री अध्यक्ष कमरुद्दीन खलीफा नें भी प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिकायत कर करवाई की मांग करने की बात कही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *