Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
बरवाडीहलातेहार

बीस सूत्रीय उपाध्यक्ष ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, यूआईडी कार्ड की समस्या पर जताई नाराजगी

बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष और 20 सूत्री के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार राजू ने सोमवार को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रंजीत कुमार राजू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की विधि व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ विभाग के द्वारा निशक्त लोगों के लिए यूआईडी प्रमाण पत्र बनाने को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्रों से आए ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया।

ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि यूआईडी कार्ड बनवाने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कागजात जमा किए जा रहे हैं। जबकि चिकित्सकीय जांच प्रखंड मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाकर करवाना पड़ रहा है। जिससे भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मामले को लेकर रंजीत कुमार राजू ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मामले के संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली और सिविल सर्जन से भी बात की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों के प्रमाण पत्र बनाए जाने के बजाय जिला मुख्यालय का चक्कर लगवाने और हो रही परेशानी से अवगत कराया।

उन्होंने सिविल सर्जन से कहा कि प्रखंड स्तर पर केंद्र लगाकर ग्रामीणों की समस्या को दूर करने का काम किया जाए, खानापूर्ति के लिए प्रखंड और जिला का चक्कर न लगवाए।

इस दौरान अजीत कुमार राजू के साथ मौके पर प्रखंड क्षेत्र के उप मुखिया काजमी अनवर, कांग्रेस पार्टी के जिला के वरिष्ठ नेता अभिषेक श्रीवास्तव ऋषि, रविंद्र कुमार पासवान समेत कई लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *