Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
झारखंड

झारखंड की राजनीति में तीसरे मोर्चे का उदय, आजसू के साथ राकांपा और दो निर्दलीय विधायक शामिल

Jharkhand Politics Third Front

रांची : झारखंड की राजनीति में आज एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। आजसू के नेतृत्व में राज्य में तीसरे मोर्चे का गठन किया गया। इसे झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा का नाम दिया गया है। आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो को विधायक दल का नेता चुना गया है। इस मोर्चे में विधायक सरयू राय, विधायक कमलेश सिंह, विधायक अमित यादव और विधायक लम्बोदर महतो शामिल हैं. झारखंड विधानसभा में संयुक्त प्रेस वार्ता कर इसकी घोषणा की गयी।

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह तीसरा मोर्चा झारखंड की बेहतरी के लिए बनाया गया है। कुछ छोटे दलों को सदन में अपनी बात रखने के लिए बहुत कम समय मिलता है। इसलिए यह मोर्चा बनाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सोमवार को स्पीकर से मुलाकात कर इस मोर्चे की जानकारी भी स्पीकर को देने जा रहे हैं।

वहीं लंबोदर महतो ने कहा कि यह तीसरा मोर्चा जनहित के मुद्दे व झारखंड के विकास के लिए बनाया गया है। मोर्चा सदन के अंदर और सदन के बाहर जनहित के लिए लड़ेगा।

इसे भी पढ़ें :- सब्जी उतारने के बाद रेलवे ट्रैक पार कर रहे मजदूर की इंजन की चपेट में आने से मौत

Jharkhand Politics Third Front


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *