Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
मनिकालातेहार

मनिका में महिलाओं ने की महिला थाने की मांग

लातेहार : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम स्वराज मजदूर संघ की ओर से मनिका में एक रैली एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। हाई स्कूल मैदान से रैली निकाली गई, जो मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंची और जागरूकता सम्मेलन में बदल गई। सम्मेलन में नुक्कड़ नाटक और हिंसा और लैंगिक भेदभाव पर पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

इस मौके पर नामुदाग पंचायत की मुखिया श्यामा सिंह ने कहा कि आज महिलाओं को आजादी मिली है तो यह हम सभी महिलाओं के संघर्ष से ही संभव हो पाया है। अब हमें और अधिक अधिकारों के लिए लड़ने की जरूरत है। आज भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभी भी संघर्ष की जरूरत है। श्यामा ने झारखंड सरकार से मनिका में महिला थाना बनाने की मांग की। कहा कि मनिका में महिला थाना न होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महिला नेता सोनमती ने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए सरकारी योजनाएं चला रही है, लेकिन योजनाओं की जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इसके लिए लोगों को और जागरूक करने की जरूरत है। आज भी समाज में लड़के और लड़कियों के बीच भेदभाव किया जाता है। इसे खत्म करने के लिए हम सभी को जागरूक करना जरूरी है ताकि समाज से लैंगिक भेदभाव को खत्म किया जा सके।

कार्यक्रम में नीलम उरांव, सतनी देवी, लालो देवी, प्रतिमा देवी, मार्टिना भेंगरा समेत कई महिलाओं ने अधिकारों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेगा सहायता केंद्र की टीम ने मदद की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *