Breaking :
||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

सड़क हादसा: ऑटो व बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत

बारियातू /संजय राम

लातेहाऱ : बारियातू टीओपी क्षेत्र के शिबला मुख्य मार्ग पर ऑटो व बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार तूरी उम्र लगभग 22 वर्ष पिता कारू तूरी (शिबला, बारियातू) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मृतक अपने बाइक होंडा JH01 CW1460 से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान एक ऑटो टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक का विवाह इसी वर्ष हुआ था।

हालांकि घटना के बाद युवक को आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से बालूमाथ अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक अशोक कुमार व सुरेंद्र कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी बारियातू टीओपी प्रभारी कुंदन कुमार को दे दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गुरुवार की सुबह पोस्मार्टम के लिए लातेहाऱ सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

अचानक हुए इस हादसे को लेकर पूरे परिवार में सदमे का माहौल है। वहीं पत्नी रोते-रोते बेहोश हो जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *