Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुआ आदर्श नगर दुर्गा मंदिर के गुम्बद का निर्माण

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श नगर दुर्गा मंदिर के गुंबद निर्माण का कार्य वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रारंभ किया गया। गुंबद निर्माण का कार्य स्वामी शेष नारायण आचार्य महाराज जी के सानिध्य में प्रारंभ हुई।

मौके पर पूजा अर्चना करने के पश्चात गुंबद निर्माण के लिए ढलाई प्रारंभ की गई। इस दौरान मुख्य यजमान की भूमिका मंदिर निर्माण समिति के राजकुमार भगत ने निभाई।

इस दौरान मंदिर निर्माण समिति के निर्मल कुमार सिन्हा, ललन कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, लोकेश सिंह, अवधेश भगत, तिलेश्वर यादव, धनुषधारी गंझू, रति गंझू, देवेंद्र कुमार सिन्हा, संजय साहू, संतोष कुमार यादव समेत स्थानीय श्रद्धालु, मंदिर निर्माण समिति के सदस्य और संरक्षक मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *