Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

बिजली बिल लेने गए बिजली कर्मियों की जमकर पिटाई, ग्रामीणों ने इंजीनियर का तोड़ा हाथ

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार: छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचिला गांव में बकाया बिजली बिल लेने गए बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की गयी। पिटाई से घायल हुए इंजीनियर को गंभीर हालत में मेदिनीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के बरवाडीह अंचल में पदस्थापित कनीय अभियंता वीरेंद्र चौधरी बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचिला गांव गए थे।

इस दौरान उन्होंने कई ग्रामीणों से बकाया बिलों का भुगतान करने का आग्रह किया। बिल लेने पहुंचे अधिकारियों को देखते ही 8 से 10 अज्ञात ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई में इंजीनियर वीरेंद्र चौधरी का हाथ टूट गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *