Breaking :
||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद
Saturday, April 27, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

माओवादियों के जोनल कमांडर ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण, 10 लाख का था इनामी

रांचीः भाकपा माओवादियों की दक्षिणी छोटानागपुर जोनल कमेटी के कमांडर महाराज प्रमाणिक ने शुक्रवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया प्रमाणिक लंबे समय से पुलिस के संपर्क में था। महाराज ने आईजी अभियान और आईजी रांची के सामने एके-47 के साथ सरेंडर किया है।

पतिराम मांझी को भाकपा-माओवादी संगठन में केंद्रीय समिति बनाकर सारंडा क्षेत्र का प्रभार दिए जाने के बाद माओवादी संगठन में आदिवासी नेताओं में नाराजगी थी। जिसके बाद महाराज ने संगठन छोड़ दिया। पुलिस मुख्यालय की ओर से उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी।

जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक

सरायकेला के कुकुरहाट, लांजी समेत कई घटनाओं में महाराज प्रमाणिक की तलाश थी। 14 जून 2019 को, महाराज प्रमाणिक के नेतृत्व में माओवादियों ने सरायकेला के कुकुरुहाट में पुलिस बलों पर हमला किया और पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।

इस घटना के अलावा महाराज प्रमाणिक के दस्ते पर मार्च 2021 में लांजी में हुए आईईडी ब्लास्ट में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या का भी आरोप लगा था। राज्य पुलिस के साथ-साथ एनआईए को भी महाराज प्रमाणिक की तलाश थी। राज्य पुलिस ने महाराज पर दस लाख का इनाम रखा था।

भाकपा-माओवादियों ने महाराज प्रमाणिक को संगठन का गद्दार घोषित कर दिया था और उन्हें सार्वजनिक अदालत में दंडित करने का वादा किया था। पिछले साल माओवादी प्रवक्ता अशोक ने प्रेस बयान जारी कर कहा था कि महाराज जुलाई 2021 से पहले तीन बार संगठन से इलाज के बहाने बाहर आ चुके हैं। इस दौरान वह पुलिस के संपर्क में आया।

इस बात की जानकारी संगठन को हुई तो 14 अगस्त को वह संगठन छोड़कर भाग गया। वह संगठन से भागते हुए संगठन के 40 लाख, एक एके 47 राइफल, 150 से अधिक गोलियां और एक पिस्टल लेकर भाग गया।

महाराज प्रमाणिक को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने से रांची के तमाड़, सरायकेला-खरसावां, चाईबासा के कुचाई में माओवादियों की पकड़ कमजोर पड़ेगी। आदिवासी संवर्गों में महाराज प्रमाणिक की बहुत अच्छी पकड़ थी, इसलिए उन संवर्गों में माओवादियों का प्रभाव कमजोर पड़ेगा। हाल के दिनों में मगध जोन के सैक कमांडर प्रद्युम्न शर्मा और आजाद की गिरफ्तारी से माओवादियों में भी हड़कंप मच गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *