Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

नेतरहाट थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Netarhat police station arrested three accused

लातेहार : लड़की को दिल्ली ले जाने के मामले में नेतरहाट थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है।

नेतरहाट थाना प्रभारी दिवाकर दुबे ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि नेतरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम छगराही के पति-पत्नी बालेश्वर मुंडा व सुमित्रा देवी पर गांव की बच्ची को काम के बहाने दिल्ली ले जाकर बेचने का आरोप है। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे।

उनके खिलाफ नेतरहाट थाने में बच्ची के परिजनों द्वारा कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया।

वहीं दूसरा मामला नेतरहाट थाना क्षेत्र के गांव बाला महुआ का है। बाला महुआ निवासी अरुण बिरजिया ने एक तरफा प्यार में युवती के घर के आंगन में रखे तिनके को आग के हवाले कर दिया था, साथ ही आंगन में लगे नस्पती के पेड़ को भी इसने काट दिया था।

जिसके बाद लड़की के परिजनों ने नेतरहाट थाने में शिकायत की। जिसके बाद नेतरहाट थाने की ओर से टीम गठित कर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अरूण बिरजिया को लातेहार जेल भेज दिया गया है।

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *