Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

चाईबासा में दो जवानों की निर्मम हत्या व सिमडेगा में हुई मॉब लिंचिंग के विरोध में भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : चाईबासा में मंगलवार को विधायक के कार्यक्रम में हमला कर दो जवानों की निर्मम हत्या किए जाने और सिमडेगा में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के विरोध में बुधवार की शाम प्रखंड मुख्यालय में भाजपा मंडल कमेटी के द्वारा राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकालते हुए हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम में हेमंत सरकार पर हमला करते हुए सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य में विधि व्यवस्था और सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। जिसका नतीजा है कि राज्य में जनप्रतिनिधि पर हमला होना और जवानों की शहादत राज्य को झेलनी पड़ रही है। साथ ही साथ जहां सदन में मॉब लिंचिंग को लेकर कानून बनाया जाता है और दूसरी ओर सिमडेगा में मॉब लिंचिंग कर एक आदिवासी की निर्मम हत्या कर दी जाती है। जिससे साफ है कि झारखंड राज्य पूरी तरह से असुरक्षित है।

मंडल कमेटी के महामंत्री मनोज प्रसाद ने कहा कि राज्य के हेमंत सरकार शुरुआत के दौर से ही राज्य वासियों की सुरक्षा और रोजगार समेत सभी मुद्दों पर विफल साबित हुई है। जिसका नतीजा है कि आए दिन जनप्रतिनिधियों पर हमला होना और नक्सलियों, अपराधियों का मनोबल बढ़ाने का काम हेमंत की सरकार कर रही है।

वही युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार राज्य में सरकार नहीं बल्कि नक्सलवाद और अपराध चलाने का काम कर रही है। जिस कारण राज्य में जनप्रतिनिधियों पर हमला मॉब लिंचिंग और विकास कार्यों को बाधित करते हुए अपराधी तांडव मचा रहे हैं इसके खिलाफ हमारी पार्टी उग्र आंदोलन करते हुए राज्यपाल से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करती है।

मौके पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनोज यादव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार पप्पू, युवा मोर्चा महामंत्री पारस जायसवाल, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक तिवारी, नंदेव सिंह, संतोष विश्वकर्मा, दिलीप पासवान, जितेंद्र शाह, वार्ड पार्षद संतोष कुमार समेत काफी संख्या में भाजपा मंडल कमेटी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *