Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

महिला समूह द्वारा निर्मित सामग्री की बिक्री के लिए बरवाडीह में पहला पलास मार्ट लॉन्च

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : जेएसएलपीएस के माध्यम से संचालित महिला समूह के द्वारा निर्मित सामग्री की बिक्री को लेकर उपायुक्त इमरान के निर्देश पर बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के पुराने पंचायत सचिवालय में प्रखंड के पहले पलास मार्ट की शुरुआत जय माता दी सगठन के माध्यम से की गई।

पलास मार्ट का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी के साथ-साथ पंचायत की मुखिया सुनीता टोप्पो, महिला समाजसेवी संतोषी शेखर, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, बीपीएम अभय कुमार और राजद के अध्यक्ष अली हसन अंसारी के द्वारा संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन के बाद अतिथियों के द्वारा महिला समूह के माध्यम से निर्मित सामग्रियों का पलास मार्ट में लगे स्टाल का निरीक्षण किया गया। जहां स्टाल में महिला समूह के माध्यम से निर्मित शॉल, साड़ी बांस के बने सामग्री समेत अन्य चीजों को देख अतिथियों ने जमकर प्रशंसा की। साथ ही साथ महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने में पलास मार्ट को एक बेहतर जरिया भी बताया।

इस दौरान मौके पर भाजपा के मंडल कमेटी के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मण राम, वाईपी मेनका डोडराय, एफटीसी विपिन कुमार राजू, सीसी यदु राम, राजकुमार यादव, राजकली कुमारी, सुमित्रा देवी, सौरभ कुमार सिंह, विओ अध्यक्ष शोभा देवी, सचिव सुजाता देवी, कोषाध्यक्ष मीना देवी समेत काफी संख्या में महिला समूह से जुड़ी महिलाएं और अन्य लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *